Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गाजियाबाद: बीजेपी नेता की हत्या का आरोपी पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी की हत्या के आरोप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राज कुमार उर्फ राजू पहलवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बाहरी दिल्ली के सिरसपुर इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी ने गजेंद्र भाटी की हत्या की सुपारी 10 लाख रुपये में ली थी।

राज कुमार पर पहले से ही मारपीट और जुआ खेलने के मुकदमे दर्ज हैं। इसके तार नोएडा के कुख्यात अनिल दुजाना गिरोह से भी जुड़े हैं। वह उत्तर प्रदेश की ओर से कई राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेट व श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेल चुका है।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि बीते दो सितंबर को गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी पर ताबड़तोड़ गोलियां दागकर हत्या कर दी थी। इस हमले में उनके सहयोगी बलबीर चौहान बुरी तरह से घायल हो गए थे। घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक आरोपी नरेंद्र फौजी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में नरेंद्र ने बताया कि उसने राज कुमार के साथ वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी पर्दाफाश किया था कि भाजपा नेता की हत्या के लिए साहिबाबाद के पूर्व एमएलए अमरपाल शर्मा ने उन्हें 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके लिए 50 हजार रुपये अग्रिम राशि के रूप में उन्हें मिले थे।

उधर, वारदात के बाद से ही राज कुमार फरार चल रहा था। जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। संजीव कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली में सिरसपुर इलाके में छुपा हुआ है। दिल्ली और यूपी पुलिस की टीम ने 20 सितंबर को राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राज कुमार ने बताया कि रोडरेज के मामले में उसकी गजेंद्र भाटी से सन 2013 से दुश्मनी चल रही थी।

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:45 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+