IND vs ENG: केविन पीटरसन ने बताया क्यों भारत ही जीतने जा रहा है टेस्ट सीरीज
नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन की इस समय काफी पूछ हैं क्योंकि एक तो भारत के साथ इंग्लैंड की सीरीज हो रही है और दूसरे ये कि वह भारत में इंग्लैंड की पिछली जीत के नायक थे। इस बार भी इंग्लैंड काफी मजबूत है लेकिन भारत को विश्व की मौजूदा सबसे महान टीम बताया जा रहा है। हवा भारत की और है, साथ ही पीटरसन ने भी विश्वास जताया है भारत इंग्लैंड को हरा देगा।
उन्होंने क्रिकेट कनेक्टेड नाम के टीवी शो पर बात करते हुए कहा, "भारत के पास अपने घर में खेलने का अनुभव है, और अब उनके पास विराट कोहली भी है, इंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी बेस्ट टीम को नहीं चुना है। मुझे लगता है जॉनी बेयस्टो को टीम में होना चाहिए था। भारत बिल्कुल दावेदार है। वे 100 प्रतिशत दावेदार हैं क्योंकि इंग्लैंड ने अपनी बेस्ट टीम नहीं उतारी है।"
साथ ही पीटरसन ने कहा कि रहाणे अब उपकप्तान की भूमिका में हैं ऐसे में इतनी बढ़िया कप्तानी करने के बाद कोहली के साथ उनकी जुगलबंदी देखने वाली बात होगी। कोहली, एंडरसन, रहाणे ऐसे नाम हैं जिनके आपसी समीकरण के बारे में सीरीज में चर्चा होती रहेगी।
पीटरसन ने भारत की नई दीवार पुजारा पर बात करते हुए कहा, "इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर है लेकिन क्या वो पुजारा को आउट कर पाएंगे? बुमराह वापस आ गए हैं...इस टेस्ट सीरीज में कई सारी चीजें हैं जो होने जा रही हैं, मुझे लगता है कि इस सीरीज में कई सारी कहानियां बनने जा रही हैं।"
इंग्लैंड के कप्तान और बैटिंग पर बात करते हुए पीटरसन ने कहा कि श्रीलंका में शानदार फॉर्म के चलते रूट बढ़िया दिख रहे हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने इंग्लिश ओपनरों की तकनीक पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने केवल बेन स्टोक्स की उपस्थिति पर भरोसा जताया और उनको पूरी तरह से सुपरस्टार करार दिया। जबकी भारतीय पक्ष में उन्होंने अश्विन, बुमराह, कोहली, रहाणे, पुजारा को सुपरस्टार बताया।
अंत में पीटरसन ने कहा कि यह शानदार सीरीज होगी। भले ही विकेट धीमें होंगे लेकिन दो महान टीमों के बीच भिड़ंत हमेशा रोचक होती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
