Ind Vs Aus: अश्विन-जडेजा की मैथ्यू वेड ने की तारीफ, बोले- स्मिथ करेंगे वापसी
Ind Vs Aus: दूसरे टेस्ट में जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जूझते नजर आए उसके बाद तीसरे टेसट में कंगारू टीम वापसी करने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने रविवार को इस बात का भरोसा जताया है कि स्टीव स्मिथ वापसी करेंगे और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ अगले दो टेस्ट में विजेता साबित होंगे। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में 7 जनवरी से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में दोनों ही टीम लीड बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
मैथ्यू वेड ने कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की, खासतौर पर मेलबर्न में जहां पिच में ज्यादा उछाल और स्पिन थी, हमे इसकी उम्मीद नहीं थी कि पिच ऐसे खेलेगी। हमने जल्दी ही विकेट के अनूसार खुद को नहीं ढाला, अश्विन के खिलाफ स्मिथ कई बार खेल चुके हैं, वह उनके खिलाफ सफल रहे हैं, ऐसे में मुझे विश्वास है कि वह वापसी करेंगे और इसमे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। अश्विन और जडेजा मुश्किल स्पिन गेंदबाज हैं, वह लगातार अच्छी गेंबाजी करते हैं, हमे उनके खिलाफ रास्ता निकालना होगा।
वेड ने कहा कि पहले दोनों ही टेस्ट में उनके रेगुलर सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और विल पोकोस्की फिट नहीं थे, उनकी वापसी के बाद टीम मजबूत होगी। माना जा रहा है कि दोनों सलामी बल्लेबाजों की वापसी के बाद वेड मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। इससे पहले दोनों ही टेस्ट में वेड ने ओपनिंग की थी। वेड का कहना है कि बतौर सलामी बल्लेबाज बल्लेबाजी करने में मुझे आनंद आया, मुझे नहीं पता था कि पिंक बॉल मैच में क्या अलग होगा, लेकिन यह उतना अलग नहीं है, आपको जल्दी सतर्क होने की जरूरत है, अगर सेलेक्टर्स मुझसे यह भूमिका चाहते हैं तो मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे अभी यह नहीं पता है मैं किस क्रम पर बल्लेबाजी करूंगा, खेलूंगा या नहीं। मैं जहां पहले बल्लेबाजी कर रहा था उसके लिए ही तैयारी करूंगा, अगर मैं नीचे बल्लेबाजी करता हूं तो वहां भी मैं सहज हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
