यूनिस ख़ान ने कप्तानी छोड़ी
चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड से जानबूझ कर हारने का आरोप लगने के बाद हो रही आलोचनाओं से तंग आकर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान यूनिस ख़ान ने मंगलवार को इस्तीफ़ा दे दिया.
हालाँकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) ने मैच फिक्सिंग होने से इनकार किया था, इसके बावजूद पाकिस्तान में ये मुद्दा ज़ोर शोर से उछला.
खेल पर पाकिस्तान की संसदीय समिति ने ऐसे आरोप लगाए थे कि टीम दक्षिण अफ़्रीका में चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के मुक़ाबले आसानी से गँवा दिए.
इसी सिलसिले में समिति ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एजाज बट, यूनिस ख़ान, कोच इंतिखाब आलम और मैनेजर यावर सईद को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के कारण बताने के लिए तलब किया था.
इसी दौरान यूनिस ख़ान ने इस्तीफ़ा दे दिया.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख एजाज़ बट ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यूनिस ख़ान फ़ैसला बदल लेंगे.
इसी साल की शुरुआत में यूनिस ख़ान को टीम की बागडोर दी गई थी और उन्हीं की अगुआई में पाकिस्तान टी-ट्वेंटी विश्व कप जीतने में कामयाब रहा था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications