वीरेंद्र सहवाग बोले- ये 2 बल्लेबाज तोड़ सकते हैं लारा के 400 रनों का रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा के पास है। यह रिकॉर्ड पिछले 16 सालों से लारा के पास है। कई बल्लेबाज लारा के रिकॉर्ड को पास करने के बाद भी नहीं तोड़ सके। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लारा के रिकॉर्ड तोड़ने वाले बल्लेबाजों में दो का नाम लिया है।

सहवाग ने क्या कहा?
सहवाग ने सोशल मीडिया पर अपने विशेष शो 'वीरू की बेटिकट' में ब्रायन लारा के रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा, "अगर कोई लारा के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है, तो वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर और भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।" अगर रोहित को डेढ़ दिन खेलने के लिए मिल जाते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। "
IPL 2020 : इन 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय, पंजाब की उम्मीदें अभी भी कायम

रोहित और वार्नर का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के टेस्ट आंकड़ों की बात करें तो वह बहुत अच्छा नहीं है। उन्होंने टेस्ट में अब तक एक पारी में अधिकतम 212 रन बनाए हैं। लेकिन वनडे में रोहित ने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। इसलिए सहवाग ने रोहित का नाम लिया, जबकि एडिलेड टेस्ट में वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 335 रन बनाए थे।

लारा का रिकाॅर्ड तोड़ना नियति नहीं थी
सहवाग ने बाद में कहा कि लारा का रिकॉर्ड तोड़ना उनकी नियति नहीं थी। क्योंकि वह जल्दी आउट हो जाते थे। सहवाग ने टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 309 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाए थे। लारा के बाद मैथ्यू हेडन एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
