इंग्लैंड को दूसरी पारी में भी अक्षर-अश्विन ने लपेटा, जीत से महज 4 विकेट दूर भारत
अहमदाबादः भारतीय टीम इंग्लैंड को अहमदाबाद के चौथे टेस्ट मैच में हराने से मात्र 4 विकेट दूर है। भारत ने तीसरे दिन चायकाल तक इंग्लैंड के 6 विकेट केवल 91 रनों पर ही ढेर कर दिए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी 69 रन पीछे चल रही है और यह मैच तीसरे दिन समाप्त हो सकता है। इससे पहले भारत ने दूसरे दिन वाशिंगटन सुंदर के नाबाद 96 रनों की बदौलत पहली पारी में 365 रन बनाए थे।
सुंदर के अलावा ऋषभ पंत ने दूसरे दिन शतक लगाकर इस टोटल में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस तरह से भारत को 160 रनों की निर्णायक बढ़त मिल गई थी जिसके दबाव में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में पूरी तरह बिखर चुकी है। अब यह भी निश्चित हो चुका है कि भारत यह सीरीज 3-1 से जीतने जा रहा है जो अपने आप में बहुत उल्लेखनीय बात है।
इंग्लैंड ने चेन्नई में पहले टेस्ट मैच को जीतकर भारत के लिए सीरीज की शुरुआत में ही एक मुश्किल सवाल पूछ लिया था जिसका जवाब भारत बाकी तीन टेस्ट मैच जीतकर देने की ओर है। भारतीय पारी के आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की फिरकी में बुरी तरह उलझ चुकी है। जैक क्रॉली पांच रनों पर ही अश्विन का शिकार बन गए। जबकि जॉनी बेयरस्टो को अश्विन ने खाता भी नहीं खोलने दिया और अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। उसके बाद 3 रनों पर डोमिनिक सिबली अक्षर पटेल के की गेंद पर चलते बने।
इंग्लैंड को चौथा बड़ा झटका बेन स्टोक्स के रूप में मिला जो अभी तक इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करके तारीफ बटोर रहे थे। बेन स्टोक्स ने केवल 2 रन बनाए और उनको अक्षर पटेल की गेंद पर विराट कोहली ने लपक लिया। इंग्लैंड के 30 रनों के स्कोर पर 4 आउट हो चुके थे। इसके बाद ओली पॉप और जो रूट ने कुछ बैटिंग करने की कोशिश की लेकिन अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 5 रन बनाने वाले पोप को ऋषभ पंत के हाथों स्टंप करा कर इंग्लैंड की उम्मीद भी तोड़ दी। उसके बाद जो रूट एक गेंद बाद ही आउट हो गए।
जो रूट में 72 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली और उनको अश्विन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। चाय काल तक डेनियल लॉरेंस और बेन फॉक्स की जोड़ी मैदान पर थी। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो ईशांत शर्मा ने अभी तक की एक ओवर भी नहीं किया है। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने कमाल करते हुए आपस में तीन-तीन विकेट बांटे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
