तीसरे टेस्ट से पहले कोहली ने दिया बयान, अश्विन के फैंस को दिया झटका
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुकाबला हेडिंग्ले में होने जा रहा है। इसके शुरू होने से पहले अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में माैका दिया जा सकता है जो अभी नजरअंदाज चल रहे हैं। वहीं कप्तान विराट कोहली ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दाैरान बयान देते हुए अश्विन के फैंस की उम्मीदों को झटका दिया है।
भारत ने दूसरे टेस्ट में सनसनीखेज जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त कायम रखी है। अब कोहली ने संकेत दिए हैं कि वो प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाब करने नहीं जा रहे हैं। इसका मतलब ऑफ स्पिनर रवि अश्विन को बेंच पर अधिक समय बीताना पड़ सकता है। हालांकि कोहली ने यह भी कहा कि वे हालात देखते हुए अंतिम एकादश चुनेंगे। भारत 2002 के बाद पहली बार हेडिंग्ले में खेल रहा है और यह मैदान अक्सर स्पिनरों की सहायता के लिए जाना जाता है। यह देखा जाना बाकी है कि अश्विन को माैका मिलता है या नहीं।
कोहली ने कहा, "हमारे पास प्लेइंग इलेवन बदलने का कोई कारण नहीं है जब तक कि लोगों को निगल्स न हो, जिसका हमने सामना नहीं किया है। जब उस टीम को नहीं छेड़ना चाहते जिसने टीम को जीत दिलाई हो। खासकर दूसरे टेस्ट के बाद खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं। जहां तक अश्विन के खेलने की बात है तो लॉर्ड्स में सतह देखकर हम हैरान थे। मुझे उम्मीद नहीं थी, मैंने सोचा था कि अधिक घास और मसाला होगा। कुछ भी संभव है, हमने 12 नाम रखते हैं और फिर परिस्थितियों के अनुसार चुनते हैं, "विराट कोहली ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा।
इंग्लैंड को स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड (केवल तीसरे टेस्ट के लिए) अलग-अलग कारणों से टीम से बाहर हैं। इंग्लैंड का शीर्ष क्रम भी काफी कमजोर होने के कारण, उनके पास 2007 के बाद पहली बार देश में टेस्ट सीरीज जीतने का सबसे अच्छा मौका है। हालांकि, कोहली को लगता है कि उनकी टीम मजबूत होती है तो भी वो हमसे हारेगी और उनका यह विश्वास है। कोहली ने कहा, "क्या यह (टेस्ट सीरीज़ में कमजोर इंग्लैंड को हराने का सबसे अच्छा मौका) विपक्ष की ताकत पर निर्भर करता है? यहां तक कि जब प्रमुख खिलाड़ी खेल रहे होते हैं तो हमें लगता है कि हम किसी को भी हरा सकते हैं। हम विपक्ष के कमजोर होने का इंतजार नहीं करते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
