Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रेयस अय्यर-रोहित शर्मा ने आईपीएल के फाइनल में जड़ा अर्धशतक, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल के फाइनल मुकाबल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा का इस आईपीएल सीजन में यह तीसरा अर्धशतक है। पिछले कई मैचों में रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन आज फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और इस बड़े मुकाबले में जिम्मेदारी भरी पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत जबरदस्त हुई और पहले पॉवरप्ले में मुंबई की टीम ने 61 रन ठोक डाले। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 12 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली तो रोहित शर्मा ने 50 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली।

आईपीएल के फाइनल में दोनों कप्तानों ने जड़ा पचासा

आईपीएल के फाइनल में दोनों कप्तानों ने जड़ा पचासा

बता दें कि आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा दोनों ही ने अर्धशतकीय पारी खेली है। इसके साथ ही दोनों कप्तानों के नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। आईपीएल के फाइनल में इससे पहले 2016 में दोनों टीम के कप्तानों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। 2016 के आईपीएल फाइनल में डेविड वार्नर ने 69 रनों की पारी खेली थी तो आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में अहम बात यह है कि श्रेयस अय्यर नाबाद रहे जबकि रोहित शर्मा 50 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली।

बल्ले से यह सीजन कुछ खास नहीं रहा रोहित के लिए

बल्ले से यह सीजन कुछ खास नहीं रहा रोहित के लिए

आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो रोहित शर्मा सिर्फ 12 ही मैच खेल सके, इसकी बड़ी वजह उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी रही। इंजरी की वजह से वह कुछ मैचों में टीम से बाहर रहे, लेकिन चोट से ठीक होने के बाद उन्होंने टीम में वापसी की, लेकिन पिछले कुछ पारियों में वह कुछ खास नहीं कर सके। रोहित शर्मा ने 12 मैचों में 332 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 30.18 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 127.69 का रहा।

 श्रेयस ने लगाया अर्धशतक

श्रेयस ने लगाया अर्धशतक

बता दें कि दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्या रहाणे भी बोल्ट की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे, यही नहीं 16 रन के स्कोर पर शिखर धवन भी जयंत यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 16 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद पंत और अय्यर ने टीम को संभाला, दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य रखा है। श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 23:22 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+