ऋतुराज गायकवाड़ ने अभिनेत्री सयाली संजीव के साथ रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग ने कई स्टार खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान किया है। कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमे से एक हैं ऋतुराज गायकवाड़, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी की और सुर्खियों में आए। हालांकि कई युवा खिलाड़ियों को आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में मौका मिला, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ फिलहाल निराशा लगी है। पिछले साल आईपीएल से गायकवाड़ ने सीएसके के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था जोकि इस साल भी जारी रहा।

रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में
आईपीएल के शुरुआती मैचों में गायकवाड़ कुछ खास नहीं कर सके लेकिन इसके बाद उन्होंने लय पकड़ी। लेकिन कोरोना के चलते आईपीएल बीच में ही सस्पेंड हो गया। आईपीएल के बीच में सस्पेंड होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर से चर्चा में हैं लेकिन इस बार वह क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि क्रिकेट के मैदान के बाहर की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल ऋतुराज गायकवाड़ी की कथित गर्लफ्रैंड ने सोशल मीडिया पर एक कमेंट किया, जिसके जवाब में गायकवाड़ ने भी कमेंट किया और अब गायकवाड़ का यह कमेंट वायरल हो रहा हैा।

इंस्टा पर पोस्ट वायरल
ऋतुराज गायकवाड़ की कथित गर्लफ्रैंड सयाली संजीव के कमेंट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। इंस्टाग्राम पर सयाली ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसपर गायकवाड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी ओर लिखा वाह, इसके जवाब में सयाली ने तीन दिल का इमोजी साझा किए। दोनों के बीच यह छोटी सी बात सोशल मीडिया पर उनके फैंस के लिए काफी थे और अलग-अलग तरह के कयास लगाए जाने लगे।

ऋतुराज ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और अटकलबाजियों पर विराम लगाने के लिए कमेंट किया, मेरा विकेट गेंदबाज के अलावा कोई नहीं ले सकता है। उन्होंने मराठी में यह कमेंट किया था। उन्होंने लिखा कि मेरा विकेट सिर्फ गेंदबाज ले सकते हैं और वो भी क्लीन बोल्ड, कोई और नहीं, जो भी समझना चाहता है समझ गया है। लेकिन बावजूद इसके सोशल मीडिया पर दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर चल रही अटकलबाजियां खत्म होने का नम नहीं ले रही हैं।

कौन हैं सयाली
सयाली मराठी इंडस्ट्री में लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, वह कई टीवी सीरियल में आ चुकी हैं। लोकप्रिय मराठी सीरियल काहे दिया परदेस में भी सयाली मुख्य भूमिका में गौरी के किरदार में नजर आई हैं। सयाली का जन्म महाराष्ट्र के धुले जिले में हुआ था, उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई धुले से पूरी करने के बाद नासिक से आर्ट्स में डिग्री हासिल की। सयाली नासिक के तहसीलदार संजीव चंद्रशेखर की बेटी हैं। 2016 में सयाली को जी मराठी बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
