Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL : सूर्यकुमार यादव से हो गई गलती, ऐसा था राहुल द्रविड़ का रिएक्शन

कोलंबो : श्रीलंका के मौजूदा दौरे में सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार ने रविवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में अर्धशतक लगाया।

30 वर्षीय सूर्यकुमार ने 34 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसकी बदाैलत भारत ने मेजबान टीम के लिए 165 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। सूर्यकुमार की पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। वह सातवें ओवर में बल्लेबाजी करने आए जब भारत 2 विकेट पर 51 रन पर था। उन्होंने शिखर धवन के साथ जोड़ी बनाई और तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की।

सूर्यकुमार ने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी जारी रखी और वानीदु हसरंगा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना दूसरा टी20 अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार गलती कर बैठे जिसका अफसोस उन्हें रहा। वहीं कोच राहुल द्रविड़ भी हैरान रह गए कि आखिर अंतिम समय सूर्यकुमार ने क्या कर डाला। दरअसल, सूर्यकुमार अगली ही गेंद पर छक्का लगाने के लिए गए, लेकिन गेंद बल्ले पर सही नहीं आई जिस कारण वह अपना विकेट गंवा बैठे।

हसरंगा ने फ्लाइट गेंद फेंकी, जिससे सूर्यकुमार को एक गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा जो लॉन्ग-ऑफ पर सीधे रमेश मेंडिस के पास गया। यह भारत के लिए एक बड़ा झटका था और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के रिएक्शन ने स्पष्ट रूप से दर्शाया कि सूर्यकुमार, जिन्होंने लय प्राप्त की थी और आत्मविश्वास से भरे हुए थे, ने गलती की। सूर्यकुमार 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए थे। बचे ओवरों में वह अधिक तेजी से रन बटोर सकते थे। इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने नाबाद 14 गेंदों में 20 रनों की पारी खेलकर भारत को 20 ओवरों में 5 विकेट पर 164 रन बनाने में मदद की। जवाब में श्रीलंका की टीम महज 126 पर ढेर हो गई।

Story first published: Monday, July 26, 2021, 8:56 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+