KXIP vs RCB: आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी पंजाब, दूसरे नंबर पर दिल्ली
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमयर लीग का आगाज हो चुका है और दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग ने अपने पहले ही हफ्ते में फैन्स को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने का अनुभव दिया। इस दौरान आईपीएल ने व्यूअरशिप की दुनिया में रिकॉर्ड भी बनाया और ओपनिंग मैच में 20 करोड़ व्यूअर्स के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग बनी। वहीं इस बीच आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने वो काम किया जो कि आईपीएल के इतिहास में आज तक दूसरी टीम नहीं कर सकी है।
और पढ़ें: MI vs KKR: 7 साल में पहली बार ओपनिंग मैच हारी केकेआर, मुंबई ने 49 रनों से हराया
रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिये इस साल केएल राहुल बतौर कप्तान मैदान पर उतरे और पंजाब की टीम के 12वें कप्तान बने। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे ज्यादा कप्तान बदलने वाली टीम बन गई।
और पढ़ें: KXIP vs RCB: अगर Dream 11 में चाहते हैं इनाम तो कुछ ऐसे रखें अपनी प्लेइंग 11

अब तक 12 कप्तान बदल चुकी है पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल के आगाज से लेकर अब तक 12 कप्तान चुने हैं जिसमें एडम गिलक्रिस्ट, जॉर्ज बैली, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, ग्लेन मैक्सवेल, कुमार संगकारा, डेविड हस्सी, मुरली विजय, डेविड मिलर, महेला जयवर्धने, वीरेंद्र सहवाग, केएल राहुल का नाम शामिल है।

दूसरे नंबर पर काबिज है दिल्ली
वहीं इस फेहरिस्त में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है जिसने आगाज से लेकर अब तक 11 कप्तान बनाये हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बनाये कप्तान के फेहरिस्त में वीरेंद्र सहवाग, श्रेयस अय़्यर, जहीर खान, गौतम गंभीर, जेपी डुमिनी, महेला जयवर्धने, केविन पीटरसन, दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स, करुण नायर, डेविड वॉर्नर का नाम शामिल है।

तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से काबिज हैं मुंबई-हैदराबाद की टीम
वहीं तीसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक साथ काबिज हैं जिन्होंने अब तक 7-7 कप्तान बदले हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने जहां रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, रिकी पोंटिंग, शॉन पोलॉक, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड को कप्तानी सौंपी है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, शिखर धवन, कुमार संगकारा, कैमरुन व्हाइट, भुवनेश्वर कुमार और डैरेन सैमी को कमान दी है।

बाकी टीमों का ऐसा रहा है हाल
इस लिस्ट में शामिल अन्य टीमों का हाल कुछ इस प्रकार है। आईपीएल से हट चुकी टीम पुणे वॉरियर्स इंडिया ने अब तक 6 कप्तान बदले हैं जिसमें सौरव गांगुली, युवराज सिंह, आरोन फिंच, एंजेलो मैथ्यूज, स्टीव स्मिथ, रोस टेलर का नाम शामिल है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी 6 कप्तानों के साथ काबिज है। आरसीबी ने अब तक विराट कोहली, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, राहुल द्रविड़, केविन पीटरसन, शेन वॉटसन को कप्तानी सौंपी है।
वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 कप्तान ( डेविड वॉर्नर, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे, शेन वॉटसन, स्टीव स्मिथ), कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 4 कप्तान (गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, सौरव गांगुली, ब्रैंडन मैक्कुलम), डेक्कन चार्जर्स ने 4 कप्तान ( एडम गिलक्रिस्ट, कुमार संगकारा, वीवीएस लक्ष्मण, कैमरुन व्हाइट), राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स ने 3 कप्तान (स्टीव स्मिथ, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे), चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 2 कप्तान (महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना), गुजरात लॉयंस ने 2 कप्तान (सुरेश रैना, ब्रैंडन मैक्कुलम) और कोच्चि टस्कर्स केरल भी 2 कप्तान (महेला जयवर्धने, पार्थिव पटेल) बनाने का काम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications