DC vs KXIP: आईपीएल के दूसरे मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, देखें हेड टू हेड आंकड़े
नई दिल्ली। लंबे समय से इंतजार कर रहे फैन्स के लिये क्रिकेट के त्योहार आईपीएल का आगाज हो चुका है और इसी त्योहार का मनाते हुए दुबई के मैदान पर आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें एक-दूसरे का सामना करने उतरेंगी। लीग का यह दूसरा मैच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान जहां युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी तो वहीं पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस साल नये स्टाफ और कोच के साथ नये कप्तान केएल राहुल के नेतृत्व में उतरेगी।
और पढ़ें: DC vs KXIP: अगर कर रहे हैं DREAM 11 में इनाम जीतने की तैयारी तो ऐसे रखें अपनी टीम
इस सीजन दोनों ही टीमें युवा खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव के साथ मैदान पर उतर रही है और दोनों ही टीमें खिताबी जीत की बड़ी दावेदार हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये इशांत शर्मा के चोटिल होने की बुरी खबर सामने आई है। मैच से पहले आइये एक नजर दुबई की पिच और वहां के रिकॉर्डस पर डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि आज के मैच में हमें क्या देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें: CSK vs MI: टॉस के दौरान धोनी ने सोशल डिस्टेंसिंग पर लिये मजे, पूछा- क्या स्लिप लगा सकते हैं

जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
दुबई के मैदान की बात करें तो यहां कि पिच बल्लेबाजी के लिये आसान देखी गई है, जबकि इस मैदान की छोटी बाउंड्रीज यहां पर खेले जाने वाले मैचों को हाई स्कोरिंग बनाती है। ऐसे में फैन्स को आज एक हाई स्कोर मैच देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम की बात करें तो बारिश होने की कोई संभावना नहीं है लेकिन 63 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी रहेगी, जिसका मतलब है कि शाम को दूसरी पारी के दौरान अच्छी खासी ड्यू देखने को मिलेगी। ऐसे में गेंदबाजों के लिये बॉल पर ग्रिप बनाना काफी मुश्किल होगा। तो जाहिर है कि कोई भी टीम इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी लेना चाहेगी।

जानें कैसे हैं हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गये मुकाबले के आंकड़ों पर नजर डाली जाये तो यहां पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दिल्ली कैपिटल्स से थोड़ा आगे नजर आती है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ज्यादा पीछे नहीं हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 14 बार जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 बार जीत हासिल की है। वहीं पिछली बार यूएई में जब आईपीएल खेला गया था तब दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली थी।
आईपीएल में खेले गये पिछले 5 मुंकाबलों की बात करें तो पंजाब की टीम ने 4 बार जबकि दिल्ली की टीम ने 1 बार मैच जीता है। आखिरी बार दोनों टीमों का आमना-सामना दिल्ली के मैदान पर हुआ था जहां पर दिल्ली की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की।

ऐसी है संभावित प्लेइंग इलेवन
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा मैच से पहले ट्रेनिंग करते हुए चोटिल हो गये हैं ऐसे में दिल्ली की टीम पहले मैच में उनकी जगह मोहित शर्मा को मौका दे सकते हैं।दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI-शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अमित मिश्रा, मोहित शर्मा, कगीसो रबाडा।
किंग्स इलेवन पंजाब का संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल, मनदीप सिंह, सरफराज खान, कृष्णप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications