एडिलेड टेस्ट : एंडरसन और स्वान ने आस्ट्रेलिया को सस्ते में निपटाया
आस्ट्रेलिया की ओर से दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी (93), सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (51) और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हेडिन (56) ही इंग्लिश गेंदबाजों का सामना कर सके। साइमन कैटिच, कप्तान रिकी पोंटिग और रेयान हैरिस खाता भी नहीं खोल सके।
एक समय मेजबान टीम ने दो रन के कुल योग पर अपने तीन शुरुआती विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद वॉटसन और हसी ने चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
वॉटसन ने अपनी 94 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि 207 रन के कुल योग पर सातवें विकेट के रूप में पेवेलियन लौटने वाले हसी ने 183 गेंदों पर आठ चौके लगाए।
मार्कस नॉर्थ ने 26 रन बनाने के साथ काफी हद तक अपनी टीम की मदद करने की कोशिश की लेकिन इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए एक रन बना लिया था। यह रन अतिरिक्त के तौर पर इंग्लिश पारी में जुड़ा।
अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया पर मनोवैज्ञानिक जीत हासिल करने वाली इंग्लिश टीम ने एडिलेड में पहले दिन के खेल के आधार पर एक बार फिर मानसिक लड़ाई जीत ली है। ऐसे में अब उसका प्रयास इस पांच मैचों की ऐतिहासिक श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाना होगा।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications