मीरपुर एकदिवसीय : बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हराया
इस जीत ने बांग्लादेश को पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। पहले मुकाबले में मेजबान टीम नौ रन से हार गई थी। अब्दुर रज्जाक को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया।
जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवर में 191 रन बनाए। 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने 39.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया।
रकीबुल हसन ने सर्वाधिक 65 रन बनाए जबकि जुनैद सिद्दीकी ने 53 रन और तमीम इकबाल ने 44 रनों का योगदान दिया।
बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस 10 रन बनाकर क्रिस मोफू की गेंद पर विकेटकीपर तातेंदा ताइबू को कैच थमा बैठे। कायेस ने 13 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया।
तमीम इकबाल ने 48 गेंदों में पांच चौके लगाए। तमीम को रे प्राइस की गेंद पर मोफू ने कैच किया। कायेस और तमीम के बीच पहले विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी हुई।
जुनैद ने 83 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया। प्राइस ने ताइबू के हाथों जुनैद को स्टंप आउट करवाया। जुनैद ने तमीम के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की और तीसरे विकेट के लिए रकीबुल हसन के साथ मिलकर 72 रन जोड़े।
रकीबुल हसन ने 79 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 65 रन बनाए। रकीबुल को केथ दाबेंग्वा की गेंद पर तायबू ने स्टंप आउट किया।
कप्तान सकिबुल हसन (9) और मुशफिकुर रहीम (7) नाबाद लौटे। रकीबुल और सकिबुल ने चौथे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। शाफियूल इस्लाम ने एक विकेट चटकाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की ओर से क्रेग इर्विन नाबाद 42 रन, प्रॉस्पर उत्सेया 32 रन और दाबेंग्वा ने 30 रन बनाए।
रेजिस चाकाब्वा और ताइबू ने 21-21 रनों का योगदान दिया जबकि एल्टन चिगुंबुरा ने सात रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से प्राइस ने सर्वाधिक दो विकेट और मोफू तथा दाबेंग्वा ने एक-एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications