हीरो होंडा इंडियन ओपन गोल्फ : दिल्ली के हीरो बने कार्लबर्ग (लीड-1)
एशिया टूर के अंतर्गत खेले जाने वाले वर्ष 1964 में शुरू हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पर कब्जा जमाने वाले कार्लबर्ग स्वीडन के पहले खिलाड़ी हैं। वर्ष 2009 में भारत के चिन्नास्वामी मुनियप्पा इस खिताब पर कब्जा किया था। कार्लबर्ग को पुरस्कार के तौर पर 198,125 डॉलर मिले।
कार्लबर्ग ने टू-अंडर 70 के स्कोर के साथ रविवार को शानदार जीत दर्ज की। 18वें होल पर उनकी बेहतरीन बर्डी ने उन्हें इस सत्र में भारत की धरती पर दूसरी खिताबी जीत दिलाई। कोरिया के बेक सयुक ह्यून दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे दिन की समाप्ति तक बेक सर्वोच्च मुकाम पर थे जबकि कार्लबर्ग दूसरे स्थान पर चल रहे थे। इसके बदले बेक को 135,625 डॉलर का पुरस्कार मिला।
भारतीय खिलाड़ियों में मानव जैनी अंतिम होल पर तीन बोगियां लगाने के कारण तीसरे स्थान पर रहे। मानव ने अपने ही देश के शिव कपूर के साथ तीसरा स्थान साझा किया। इस बार अर्जुन अटवाल और ज्योति रंधावा जैसे दिग्गज भारतीय इंडियन ओपन में अपना जलवा नहीं दिखा सके। भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह अस्वस्थ होने के कारण इस वर्ष गोल्फ कोर्स में नहीं उतरे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications