एडिलेड टेस्ट : आस्ट्रेलिया पारी व 71 रनों से हारा
मैच के पांचवे दिन चार विकेट के नुकसान पर 238 रनों से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलिया की पूरी टीम 304 रनों पर सिमट गई। कल के स्कोर में अभी 23 रन ही जुड़े थे कि माइकल हसी 52 के निजी स्कोर पर चलते बने। स्टीवन फिन ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
इसके बाद 286 के कुल योग पर ब्रेड हेडिन, रयान हैरिस और मार्कस नार्थ के विकेट झटककर इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया की पारी ध्वस्त कर दी। आस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 304 रनों पर सिमट गई और इस प्रकार आस्ट्रेलिया ने यह मैच पारी व 71 रनों से गंवा दिया।
इंग्लैंड के लिए ग्रेम स्वान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखाई। जेम्स एंडरसन और स्टीवन फिन के खाते में दो-दो विकेट गए जबकि केविन पीटरसन के खाते में एक विकेट गया।
इससे पहले, पीटरसन के शानदार दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 620 रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 620 रन बनाकर घोषित की थी और पहली पारी के आधार पर उसने आस्ट्रेलिया पर 375 रनों की बढ़त बनाई। आस्ट्रेलिया की पहली पारी 245 रनों पर सिमट गई थी।
इस जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications