रणजी ट्रॉफी : फॉलोआन खेलने पर मजबूर हुआ असम
दिल्ली को पहली पारी के आधार पर 233 रनों की बढ़त प्राप्त हुई। मेजबान टीम ने पहली पारी में 472 रन बनाए थे। चायकाल तक असम ने फालोआन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए थे।
सलामी बल्लबाज धीरज जाधव (36) और श्रीधरन श्रीराम (58) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शिबशंकर रॉय को शून्य के निजी स्कोर पर सुयाल ने बोल्ड किया। जाधव और श्रीराम के बीच दूसरे विकेट के लिए नाबाद 99 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले, गुरुवार को चार रन पर नाबाद लौटे कप्तान अमोल मजूमदार को 14 रन के निजी स्कोर पर नरवाल ने पगबाधा आउट किया। मजूमदार ने 45 गेंदों का सामना कर एक चौके लगाए। धीरज जाधव ने सर्वाधिक 69 रनों की पारी खेली।
जाधव को प्रदीप सांगवान की गेंद पर विकास मिश्रा ने कैच किया। जाधव ने 204 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए। गोकुल शर्मा (9) को नरवाल ने मयंक तेहलान के हाथों कैच करवाया। परवेज अजीज ने 36 गेंदों में चार चौके की मदद से 17 रन बनाए।
धीरज गोस्वामी (15) और अरनेल कोनवर को शून्य के स्कोर पर सुयाल ने पगबाधा आउट किया। अबू नेचिम अहमद ने (9) को सांगवान ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। राजदीप दास 28 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 19 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए।
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications