Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : नरवाल की बदौलत दिल्ली का पलटवार

रोशनआरा क्लब मैदान पर जारी मैच में दिल्ली ने रेलवे की पहली पारी 259 रनों पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में 290 रन ही बना सकी थी। इस नाकामी के बावजूद दिल्ली को पहली पारी तुलना में 31 रनों की बढ़त मिली थी।

मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दिल्ली ने नरवाल की बदौलत शानदार पलटवार करते हुए 34 रन पर ही रेलवे के चार विकेट झटक लिए थे लेकिन इसके बाद संजय बांगड़ (नाबाद 44) और विकेटकीपर बल्लेबाज महेश रावत (नाबाद 34) ने अपनी टीम को मजबूती देने का प्रयास शुरू कर दिया।

पहली पारी में दिल्ली के चार बल्लेबाजों को पेलेवियन की राह दिखाने वाले बांगड़ ने अपनी 113 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान पांच चौके लगाए हैं जबकि रावत 61 गेंदों पर छह चौके लगा चुके हैं।

इससे पहले जय प्रकाश यादव (88/5) और बांगड़ (57/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रेलवे ने दिल्ली की पहली पारी 291 रनों पर समेट दी थी। दिल्ली की ओर से उन्मुक्त चंद ने सर्वाधिक 151 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान शिखर धवन 42 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 39 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

इसके अलावा गौरव छाबड़ा ने भी 39 रन जोड़े। दिल्ली के बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। उन्मुक्त ने अपनी 291 गेंदों की मैराथन पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाए।

रेलवे की ओर से पहली पारी में श्रेयस खनोलकर ने सर्वाधिक 102 रनों की पारी खेली थी। खनोलकर ने इस दौरान 187 गेंदों का सामना कर 19 चौके लगाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 10, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+