Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका के 2 विकेट पर 233 रन (लीड-3)

हाशिम अमला (48) और हरफनमौला जैक्स कैलिस (41) क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले, कप्तान ग्रीम स्मिथ (62) अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने के बाद हरभजन सिंह की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। स्मिथ ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए।

एल्वीरो पीटरसन (77) को हरभजन सिंह ने गौतम गम्भीर के हाथों कैच करवाया। पीटरसन ने 114 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया।

स्मिथ और पीटरसन ने पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की।

मेजबान टीम ने भोजनकाल तक हुए 27 ओवर के खेल के दौरान एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे।

मैच के पहले दिन गुरुवार को 136 रनों पर भारत के नौ बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाने वाली मेजबान टीम ने दूसरे दिन उसका एकमात्र बचा हुआ विकेट इसी योग पर झटक लिया।

जयदेव उनादकत एक रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 33 के व्यक्तिगत योग पर मोर्न मोर्कल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। धौनी इसी योग पर नाबाद लौटे थे।

मोर्कल ने इस तरह अपने खाते में पांच विकेट दर्ज किए। उनके अलावा तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तीन विकेट चटकाए जबकि जैक्स कैलिस को एक सफलता मिली।

भारतीय टीम 38.4 ओवर बल्लेबाजी कर सकी। खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल निर्धारित समय से एक घंटे पहले समाप्त कर दिया गया था।

इस मैच के लिए भारत के अनुभवी गेंदबाज जहीर खान को अंतिम-11 से बाहर रखा गया है। जहीर चोटिल हैं। उनके स्थान पर उनादकत को मौका दिया गया है।

बारिश और खेल के अनुरूप हालात ठीक न होने के कारण यह मैच लगभग साढ़े चार घंटे की देरी से शुरू हुआ था। गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम छह बजे अम्पायरों ने आधिकारिक तौर पर सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान की पिच का मुआयना किया था और टॉस के लिए हरी झंडी दी थी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे शुरू होना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 17, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+