रणजी ट्रॉफी : मुम्बई को 280 रनों की बढ़त
मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 267 रन पर सिमटने वाली मुम्बई की टीम ने दूसरे दिन गुरुवार को इकबाल अब्दुल्ला (25/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली की पहली पारी 201 रनों पर समेट दी।
इसके बाद मुम्बई ने तीसरे दिन भोजनकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए। रोहित शर्मा 65 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि प्रशांत नाइक 18 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुम्बई ने दो विकेट पर 74 रन बनाए थे। दूसरे दिन 25 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले सलामी बल्लेबाज साहिल कुकरेजा 157 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए जबकि सूर्यकुमार यादव अपने एक दिन के पहले के योग में दो रन जोड़ने के बाद पांच रन के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौटे।
दूसरे दिन मुम्बई ने ओनकार गौरव (30) और प्रफुल्ल बाघेला (5) के विकेट गंवाए थे। तीसरे दिन मुम्बई ने कुकरेजा और यादव के अलावा कप्तान वसीम जाफर का विकेट गंवाया, जो 12 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले, दिल्ली की पूरी टीम 69.4 ओवरों में पेवेलियन लौट गई थी। दिल्ली के लिए कप्तान मिथुन मन्हास ने 66 और शिखर धवन ने 32 रन जोड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications