Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई ओपन : वॉवरिंका को वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश

टूर्नामेंट का आयोजन करने वाली संस्था-आईएमजी के रवि कुमार ने बुधवार को कहा कि वॉवरिंका ने खुद ही चेन्नई ओपन में खेलने की पहल की है। इसे देखते हुए आयोजकों ने उन्हें तीन में से एक वाइल्ड कार्ड देने का फैसला किया।

बाकी के दो वाइल्ड कार्ड को लेकर आयोजक जल्द ही कुछ न कुछ फैसला कर लेंगे। वैसे आयोजक लिएंडर पेस और महेश भूपति की इस टूर्नामेंट में वापसी को लेकर उत्साहित हैं।

पेस और भूपति जोड़ीदार के तौर पर युगल मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। दोनों ने साथ-साथ खेलते हुए यहां 2002 में खिताब जीता था।

चेन्नई ओपन में पेस, भूपति और वॉवरिंका के अलावा विश्व के छठे वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के मारिन सिलिक, फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट, जेरेमी चार्डी और जानको टिपसार्विक जैसे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 15, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+