गम्भीर ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया
जीत से गदगद गम्भीर ने कहा कि हमने अच्छा खेल दिखाया जिसकी बदौलत हम 'क्लीन स्वीप' करने में सफल रहे। गम्भीर ने कहा कि इस जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है जिन्होंने श्रृंखला जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
'मैन ऑफ द सीरीज' घेषित किए गए गम्भीर ने कहा,"हम श्रृंखला में 4-0 से आगे थे फिर भी गेंदबाजों ने अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। मैंने सोचा था कि पिच दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल होगी लेकिन हमारी पारी के पहले ओवर में ही गेंद ने स्पिन लेनी शुरू कर दी। जीत का श्रेय तेज गेंदबाजों के अलावा पूरी टीम को जाता है।"
दूसरी ओर, गम्भीर ने कहा कि आगामी दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले टेस्ट श्रृंखला के लिए वह काफी उत्साहित हैं। गम्भीर पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच खेलेंगे। गम्भीर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अफ्रीकी दौरे पर भी वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications