Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा की दूसरी पारी लड़खड़ाई

भोजनकाल तक हरियाणा ने तीन विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए। इससे पहले पंजाब ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 232 रन बनाकर घोषित की।

हरियाणा के सलामी बल्लेबाज राहुल दीवान 17 रन और अनुभवी हेमांग बदानी चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हरियाणा को अभी भी जीत के लिए 334 रनों की जरूरत है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

हरियाणा की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। सैनी को मनप्रीत गोनी ने बोल्ड किया।

गोनी ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर सनी सिंह को नौ रनों के निजी स्कोर पर गीतांश खेरा के हाथों कैच करवाया। इस दौरान सनी ने 21 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया।

अंकित रावत को 13 रनों के स्कोर पर भारत लोंबा ने करण गोयल के हाथों लपकवाया। अंकित ने 11 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। पंजाब की ओर से गोनी ने सर्वाधिक दो जबकि लोंबा ने एक विकट झटके।

इससे पहले, पंजाब की ओर से चौथे दिन की शुरुआत शुक्रवार को नाबाद लौटे बल्लेबाज मनदीप सिंह (73) और उदय कौल (31) ने की। मनदीप अपने कल के स्कोर में 11 रन जोड़कर 84 रनों के निजी स्कोर पर ध्रुव सिंह की गेंद पर सैनी को कैच दे बैठे। मनदीप ने इस दौरान 140 गेंदों का सामना कर आठ चौके लगाए।

गोनी ने 10 रन जबकि जसकरन सिंह ने दो रन का योगदान दिया। उदय कौल 80 रन जबकि लोंबा 13 रन पर नाबाद लौटे। मनदीप और उदय ने तीसरे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की।

हरियाणा की ओर से ध्रुव ने सर्वाधिक तीन जबकि जोगिंदर शर्मा, संजय बधवार और सनी ने एक-एक विकेट झटके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 11, 2010, 15:25 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+