Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिर सुर्खियों में छाए वॉर्न

ब्रिटेन के अखबार 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के अनुसार, 41 वर्षीय वॉर्न ने 45 वर्षीय हर्ले के साथ लंदन के स्विस साउथ केनसिंगटन स्थित बेंटले होटल में दूसरे एडिलेड टेस्ट के बाद दो रातें बिताई। वॉर्न ने इसके लिए होटल को 2800 अमेरिकी डॉलर भी दिए।

अखबार ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया है, "दोनों एक दूसरे से प्रेमी जोड़े की तरह बर्ताव कर रहे थे।"

हाल के दिनों में दोनों के सम्बंधों को लेकर मीडिया जगत में खासी चर्चा चल रही थी। दोनों ट्वीटर के जरिए एक दूसरे को संदेश भी भेजा करते थे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में वॉर्न को ऐसी ही हरकतों के कारण आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की उपकप्तानी गंवानी पड़ी थी। यही नहीं दो साल बाद एकदिवसीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने से भी वह वंचित रह गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 12, 2010, 23:00 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+