Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तानी स्क्वॉश महासंघ की मदद नहीं करेंगे जहांगीर

10 बार ब्रिटिश ओपन जीतने वाले जहांगीर को स्क्वॉश का महानतम खिलाड़ी माना जाता है। जहांगीर ने पाकिस्तान स्क्वॉश महासंघ के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें उसने साथ मिलकर काम करने की बात कही थी।

जहांगीर का मानना है कि वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि स्क्वॉश महासंघ के उच्च पदों पर अयोग्य लोग बैठे हैं।

इस बीच, पाकिस्तान के एक अन्य महान स्क्वॉश खिलाड़ी जानशेर खान ने स्क्वॉश महासंघ की मदद करने का आश्वासन दिया है।

जहांगीर ने समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से बातचीत के दौरान कहा, "स्क्वॉश महासंघ ने जानशेर से पहले मुझसे मदद मांगी थी लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं ऐसे अधिकारियों के साथ काम नहीं कर सकता जिन्हें स्क्वॉश की कोई जानकारी नहीं है।"

विश्व स्क्वॉश महासंघ के अध्यक्ष रह चुके जहांगीर ने कहा कि उन्होंने कई बार आगे आकर पाकिस्तानी स्क्वॉश की मुश्किलों को दूर करने का प्रयास किया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 10, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+