Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका की अच्छी शुरुआत (लीड-1)

दूसरे दिन शुक्रवार को पहले सत्र में मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 73 रन बना लिए हैं। कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 65 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 41 रन बनाए हैं जबकि एल्वीरो पीटरसन 52 गेंदों पर 30 रन बनाकर उनक साथ दे रहे हैं।

इससे पहले, मैच के पहले दिन गुरुवार को 136 रनों पर भारत के नौ बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाने वाली मेजबान टीम ने दूसरे दिन उसका एकमात्र बचा हुआ विकेट इसी योग पर झटक लिया।

पहले दिन एक रन बनाकर नाबाद लौटे जयदेव उनादकत इसी योग पर नाबाद रहे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 33 के व्यक्तिगत योग पर मोर्न मोर्कल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। धौनी इसी योग पर नाबाद लौटे थे।

मोर्कल ने इस तरह अपने खाते में पांच विकेट दर्ज किए। उनके अलावा तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तीन विकेट चटकाए जबकि जैक्स कैलिस को एक सफलता मिली।

भारतीय टीम 38.4 ओवर बल्लेबाजी कर सकी। खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल निर्धारिय समय से एक घंटे पहले समाप्त कर दिया गया था।

इस मैच के लिए भारत के अनुभवी गेंदबाज जहीर खान को अंतिम-11 से बाहर रखा गया है। जहीर चोटिल हैं। उनके स्थान पर उनादकत को मौका दिया गया है।

बारिश और खराब हालात के कारण यह मैच लगभग साढ़े चार घंटे की देरी से शुरू हुआ था। गुरुवार को भारतीय समयानुसार छह बजे अम्पायरों ने आधिकारिक तौर पर सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान की पिच का मुआयना किया था और टॉस के लिए हरी झंडी दी थी। यह मैच भारतीय समयानुसार दो बजे शुरू होना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 17, 2010, 16:25 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+