Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : रेलवे को 143 रनों की बढ़त

भोजनकाल तक बंगाल ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए एक रन बना लिए थे। यह रन गतिमोनी बसु ने जोड़ा जबकि अनुस्तूप मजूमदार को खाता खोलना है।

रेलवे ने दूसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 250 रन बनाकर 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद रेलवे के बल्लेबाजों ने तीसरे दिन कुल योग में 95 रन और जोड़े।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक धिरेन साल्वी 35 रन बनाकर नाबाद लौटे थे जबकि जय प्रकाश यादव आठ रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। साल्वी 181 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे।

यादव एक दिन पहले के अपने कुल योग में 16 रन जोड़ने के बाद 24 के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौटे। अंतिम समय में निलेश कुमार चंदन ने 54 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रनों की उपयोगी पारी खेली।

बंगाल की ओर से इरेश सक्सेना ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके जबकि हरफनमौला खिलाड़ी लक्ष्मी रतन शुक्ला को तीन सफलता मिली।

रेलवे के लिए प्रशांत अवस्थी (73) और महेश रावत (52) ने भी उपयोगी पारी खेली। दोनों ने दूसरे दिन भोजनकाल के बाद टीम को मुश्किलों से निकालकर बढ़त हासिल करने की स्थिति में पहुंचा दिया था।

इससे पहले, मैच के पहले दिन बुधवार को बंगाल की टीम अपनी पहली पारी में 201 रनों पर धराशायी हो गई थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की शुरुआत खराब रही। बंगाल की ओर से गतिमोनी बसु ने 128 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 58 रन बनाए।

इसके अलावा कप्तान मनोज तिवारी ने 133 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 रनों का योगदान दिया। सौरव गांगुली से बंगाल को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप रहे। गांगुली केवल 13 रन बना सके।

रेलवे की ओर से अनुरीत सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि अनुभवी जय प्रकाश यादव और अनुभवी मुरली कार्तिक ने दो-दो जबकि बांगड़, शर्मा और निलेश कुमार चौहान ने एक-एक विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 17, 2010, 13:25 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+