विश्व स्टेपलचेज चैम्पियन डोप सम्बंधी पूछताछ के लिए हिरासत में
स्पेन के समाचार पत्र 'एल पाएस' के मुताबिक पुलिस ने मार्था और उनके प्रशिक्षकों के साथ एक चिकित्सक ई. फ्यूएंटेस को भी हिरासत में लिया है।
पत्र ने खबर दी है कि सेंट्रल ऑपरेशन यूनिट (यूसीओ) के अधिकारियों मेड्रिड और लास पाल्मास स्थित खिलाड़ी और प्रशिक्षकों के निवास पर छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया।
यह छापा मेड्रिड की एक अदालत के आदेश पर मारे गए। पुलिस ने स्पेन के डोपिंग निरोधी एजेंसी के अधिकारियों के साथ इस छापे को अंजाम दिया। छापे की प्रक्रिया को 'ऑपरेशन गाल्गो' (ऑपरेशन ग्रेहाउंड) नाम दिया गया।
35 वर्षीया डोमिनग्वेज ने 2009 में बर्लिन में 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा का विश्व खिताब जीता था। इसके अलावा वह 2002 और 2006 में 5000 मीटर स्पर्धा की भी चैम्पियन रह चुकी हैं। 2011 में वह ट्रैक पर नहीं उतरी क्योंकि वह गर्भवती हैं लेकिन उनका 2012 के लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications