वनडे में भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में खेले गए पांच वनडे मैचों की सिरीज़ के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 40 रनों से हरा दिया है.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 276 रन बनाए.
इसके जवाब में न्यूज़ीलैड की टीम 46 ओवर में 236 रन पर सिमट गई.
न्यूज़ीलैंड की ओर मैक्कुलम 35 रन और टेलर ने 66 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की लेकिन न्यूज़ीलैंड के बाकी बल्लेबाज़ चल नहीं पाए.
इससे पहले भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया और 105 रन बनाए.
भारत की ओर से मुरली विजय और कप्तान गौतम गंभीर ने पारी की अच्छी शुरूआत की.
मुरली विजय ने 29 रन बनाए और गौतम गंभीर ने 38 रनों का योगदान दिया.
गंभीर के आउट होने के बाद युवराज सिंह और कोहली ने पारी को संभाला लेकिन युवराज डेरेल टफी की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए.
युवराज ने 64 गेंदों पर 42 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके जमाए.
लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज़ भारतीय पारी को संभाल नहीं पाए और एक के बाद एक लगातार आउट होते गए.
रैना 13 रन, वृद्धिमान साहा चार रन, अश्विन शून्य और आशीष नेहरा भी शून्य के निजी स्कोर पर आउट हो गए.
इसके बाद चार रन के निजी स्कोर पर श्रीसंत के कैच आउट होते ही 49वें ओवर की आख़िरी गेंद पर भारत की पारी समाप्त हो गई.
न्यूज़ीलैंड की ओर से मैके ने 10 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट झटके जबकि काइल मिल्स ने 10 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिए.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
