वड़ोदरा एकदिवसीय : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया (लीड-9)
भारत ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (30) रन का विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। विजय बनाकर विटोरी के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से ब्रैंडन मैकलम और मार्टिन गुप्टिल ने पारी की शुरूआत की। मैच के पहले ही ओवर में जहीर खान ने मैकलम को शून्य के स्कोर पर मुरली विजय के हाथों कैच करा दिया। गुप्टिल को कप्तान गम्भीर ने शानदार थ्रो पर रन आउट किया। गुप्टिल ने केवल 12 रन बनाए। विलियम्सन 25 रन बनाकर मुनाफ पटेल के शिकार बने जबकि रॉस टेलर केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जहीर ने विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच आउट करवाया।
स्टायरिस 22 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर युवराज सिंह के हाथों कैच आउट हुए। स्टायरिस के आउट होने बाद बल्लेबाजी करने आए टीम के कप्तान डेनियल विटोरी भी कुछ खास नहीं कर पाए और केवल तीन रन बनाकर यूसुफ पठान की गेंद पर युवराज को कैच दे बैठे।
विटोरी के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए गेरेथ हॉपकिन्स को भी पठान ने ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया और उन्हें युवराज के हाथों ही कैच आउट करा दिया। हॉपकिन्स ने केवल छह रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए जेम्स फ्रैंकलिन के नाबाद 72 रनों की मदद से नौ विकेट खोकर 224 रन बनाए। नॉथन मैकलम ने 43 रनों का योगदान दिया। उन्हें अश्विन ने गम्भीर के हाथों कैच आउट करवाया। मैकलम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए काइल मिल्स ने 15 रन बनाए। मिल्स नौवें विकेट के रूप में रन आउट हुए।
भारत की ओर से जहीर ने आठ ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए जबकि आशीष नेहरा को विकेट नहीं मिला। अश्विन ने नौ ओवर में 49 रन देकर दो विकेट लिए वहीं यूसुफ पठान ने आठ ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किये। मुनाफ ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए थे। तेज गेंदबाज श्रीसंत की जगह जहीर और सुरेश रैना की जगह आलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में जगह दी गई थी। वहीं न्यूजीलैंड टीम में मैकलम की वापसी हुई जबकि टिम साउदी के स्थान पर जेम्स फ्रैंकलिन को जगह दी गई।
भारत ने गुवाहाटी में खेले गए पहले मुकाबले में कीवी टीम को 40 रनों से हराया था जबकि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में जहां विराट कोहली ने शतक जड़ा था वहीं दूसरे मुकाबले में गम्भीर के बल्ले से नाबाद शतक निकला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications