Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : तमिलनाडु और बंगाल के बीच मैच ड्रॉ

चार दिवसीय मैच में कुल 43 ओवर का ही खेल हो सका। दो दिन का खेल आउटफील्ड गीला होने के कारण नहीं खेला जा सका।

इससे पहले, मैच के तीसरे दिन बंगाल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

तमिलनाडु ने पहली पारी में 4 विकेट पर 134 रन बनाए। चौथे दिन दो ओवर के बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

मैच ड्रॉ होने से पहले एस.बद्रीनाथ (37) और के. वासूदेव दास (23) नाबाद लौटे।

बंगाल की ओर से अशोक डिंडा ने सर्वाधिक तीन और राणादेब बोस ने एक विकेट चटकाए।

पांच मैच खेलने के बाद तमिलनाडु के 11 अंक जबकि बंगाल के नौ अंक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 4, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+