रणजी ट्रॉफी : दिल्ली और तमिलनाडु मैच ड्रॉ की ओर
दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (76) और मनोज चौहान बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। इसके साथ ही मैच अब ड्रा की ओर बढ़ता दिख रहा है।
इससे पहले तमिलनाडु की पूरी टीम पहली पारी में 208 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। तमिलनाडु की ओर से एस. बद्रीनाथ ने सर्वाधिक (104) रन बनाए जबकि श्रीकांत अनिरूद्ध (28) और चंद्रशेखर गणपति ने 22 रनों की पारी खेली।
तमिलनाडु की ओर से पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली की दूसरी पारी में भी अब तक कुल दो विकेट झटक चुके हैं।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली की टीम ने पहली पारी में विराट कोहली (139), मिथुन मन्हास (70) और शिखर धवन के (41) रनों की मदद से 318 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Friday, November 12, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications