Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (मुक्केबाजी) : दिनेश फाइनल में, रजत पक्का (लीड-5)

दिनेश ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल के मुक्केबाज दीपक महराजन को 7-1 के अंतर से पराजित किया। इस तरह दिनेश ने अपने लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

इससे पहले, विकास कृष्णन ने 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंचकर देश के लिए इस स्पर्धा में पहला रजत पदक पक्का किया था। विकास ने उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज हुर्शीद तोजीबेव को 7-0 से पराजित किया।

भारत की महिला मुक्केबाज एम.सी. मेरीकॉम हालांकि 48-51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गईं। मेरीकॉम की हार के साथ भारत की मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

मेरीकॉम को हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के बदले कांस्य पदक प्राप्त हुआ। चार बार की विश्व चैम्पियन मेरीकॉम को चीन की चानचान रेन ने 11-7 से पराजित किया। लम्बे कद की चानचान के खिलाफ मेरीकॉम ने गजब की फुर्ती दिखाई लेकिन वह 51 किलोग्राम की विश्व चैम्पियन चानचान को हरा नहीं सकीं।

इससे पहले, सुपर हेवीवेट वर्ग में भारत के मुक्केबाज परमजीत समोता अंतिम-चार दौर में हार गए। समोता को भी कांस्य पदक प्राप्त हुआ। समोता को चीन के झेलई झांग ने 15-3 के भारी अंतर से पराजित किया। लम्बे कद के झांग के मुक्कों के आगे समोता बेबस नजर आए।

यह मुकाबला पूरे तीन राउंड तक नहीं चल सका। रेफरी ने समोता को लगी चोट को देखते हुए मुकाबला तीसरे दौर के अंतिम चरण में रोक दिया। समोता ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था।

52 किलोग्राम वर्ग में भी भारत को निराश मिली। दिग्गज मुक्केबाज सुरंजय सिंह सेमीफाइनल में हार गए। सुरंजय को चीन के योंग चांग ने 6-5 से पराजित किया। इस हार के बावजूद सुरंजय कांस्य जीतने में सफल रहे।

महिला वर्ग में कविता गोयत 69-75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में हार गईं। कविता को चीन की जिनजी ली ने 5-1 से पराजित किया। इस हार के बावजूद कविता को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।

कविता ने पहले राउंड में एक अंक प्राप्त किया जबकि ली ने पहले राउंड में तीन और चौथे राउंड में दो अंक हासिल किए। कविता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की मेरिना वोलनोवा को कड़े संघर्ष के बाद 8-7 से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 24, 2010, 18:00 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+