Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने उड़ीसा को 7 विकेट से हराया

उड़ीसा द्वारा जीत के लिए दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा ने तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। हरियाणा ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। उड़ीसा की पहली पारी 175 रन जबकि दूसरी पारी 170 रनों पर सिमट गई थी।

हरियाणा की ओर से सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। सैनी ने 126 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। हरियाणा ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे।

राहुल दीवान (23) और सनी सिंह (11) ने निराश किया। अंकित रावत (34) और सचिन राणा (4) नाबाद लौटे।

उड़ीसा की ओर से बसंत मोहंती ने दो जबकि लगनजीत समल ने एक विकेट झटके।

इससे पहले, उड़ीसा की ओर से दूसरी पारी में सुभ्रजीत साहू ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। साहू ने इस दौरान 72 गेंदों पर छह चौके लगाए। आलोक चंद्र साहू ने 20 रनों का योगदान दिया वहीं समल ने 18 रन बनाए।

हरियाणा की ओर से अमित मिश्रा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि जोगिंदर शर्मा, सचिन राणा और अजीत चंदेला ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 17, 2010, 19:00 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+