मंगेतर की बेवफाई से खफा फुटबालर ने जान दी
लंदन। ब्रिटेन के एक क्लब स्तर के पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी ने अपनी मंगेतर के किसी अन्य पुरुष के साथ सम्बंध होने की खबर सुनकर आत्महत्या कर ली।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक एफए कप ट्रॉफी के लिए रुसडेन और डायमंड्स क्लब के साथ करार कर चुके 24 वर्षीय डेल रॉबर्ट्स को मंगलवार को उसके फ्लैट में मृत पाया गया।
डेल को मंगलवार को ईस्टवुज टाउन क्लब के साथ एफए कप ट्रॉफी मुकाबला खेलना था, लेकिन वह इसके लिए मैदान में नहीं पहुंचा। डेल की मंगेतर लिंड्से कोवान जब काम से घर लौटी तो उसने डेल के फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी प्रयास के बाद भी जब डेल ने दरवाजा नहीं खोला तब लिंड्स ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने आकर जब दरवाजा तोड़ा, तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ कि डेल ने अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस के मुताबिक डेल ने अवसाद कम करने वाली गोलियां अत्यधिक मात्रा में खा ली थीं। डेल को इस वर्ष मई में ही इस बात की जानकारी हो गई थी कि लिंड्से का उसके टीम के साथी पॉल टेरी के साथ अवैध सम्बंध रहा है। पॉल इंग्लैंड के फुटबाल खिलाड़ी जॉन टेरी का भाई है।
कुछ समय पहले जॉन के भी एक अपने टीम के एक सहयोगी वायने ब्रिज की प्रेमिका वेनेसा पारोनसेल के साथ सम्बंध होने की खबर आई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:51 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications