Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : उड़ीसा सस्ते में सिमटा, हरियाणा भी मुश्किल में (लीड-1)

दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। हेमांग बदानी (14) और सचिन राणा (19) नाबाद लौटे।

हरियाणा की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी 30 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए।

सैनी ने 14 रनों का योगदान दिया। इसी स्कोर सनी सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। राहुल दीवान ने 20 रन जबकि अंकित रावत ने एक रन बनाए।

उड़ीसा की ओर से आलोक चंद्र साहू ने सर्वाधिक तीन विकेट जबकि देबाशीष मोहंती ने एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उड़ीसा की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज परेश पटेल (25) और नटराज बेहेरा (22) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। अच्छी शुरुआत के बावजूद पूरी टीम 175 रनों सिमट गई।

सुब्रजीत साहू ने नाबाद 50 रन बनाए। साहू ने इस दौरान 102 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया।

लगनजीत समल (23), विकास पती (21) और आलोक (12) ने भी निराश किया।

हरियाणा की ओर से राणा और मिश्रा ने तीन-तीन विकेट झटके। अनुभवी गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने दो और संजय बधवार तथा संजय चंदेला ने एक-एक विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 15, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+