Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : पंजाब बड़े स्कोर की ओर (लीड-1)

दिन का खेल खत्म होने तक मनदीप सिंह (88) और उदय कौल (75) नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाज तीसरे विकेट के लिए अब तक 180 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत धमाकेदार रही। सलामी बल्लेबाज सारुल और रवि इंदर सिंह ने पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी निभाई।

पंजाब को रवि इंदर (35) के रूप में पहला झटका लगा। हरफनमौला जोगिंदर शर्मा ने रवि इंदर को अंकित रावत के हाथों कैच करवाया।

रवि इंदर ने 109 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए। उदय 146 गेंदों में 10 चौके और मनदीप 151 गेंदों में 14 चौके लगा चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 180 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

हरियाणा की ओर से अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए जोगिंदर ने दो विकेट झटके। जोगिंदर ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेलते हुए छह विकेट झटककर हरियाणा को शानदार जीत दिलाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 8, 2010, 20:25 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+