भारत की लगातार यह दूसरी जीत है। इससे पहले, भारतीय महिलाओं ने भूटान को 18-0 से रौंदा था। भारत की ओर से सस्मिता मलिक ने हैट्रिक बनाई। सस्मिता ने मैच के 18वें, 30वें और 45वें मिनट में गोल किए।
पिंकी ने 51वें और 60वें मिनट में गोल किए। बाला देवी ने दूसरे और तबाबी देवी ने 59वें मिनट में एक-एक गोल किए।
भारतीय महिला टीम अपने तीसरे और अंतिम ग्रुप लीग मुकाबले में 17 दिसम्बर को मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।