वड़ोदरा एकदिवसीय : न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौटे (लीड-2)
न्यूजीलैंड की तरफ से ब्रैंडन मैकलम और मार्टिन गुप्टिल ने पारी की शुरूआत की। मैच के पहले ही ओवर में जहीर खान ने मैकलम को शून्य रन के स्कोर पर मुरली विजय के हांथो कैच करा दिया। गुप्टिल को कप्तान गम्भीर ने शानदार थ्रो पर रन आउट किया। गुप्टिल ने केवल 12 रन बनाए। विलियम्सन 25 रन बनाकर मुनाफ पटेल के शिकार बने जबकि रॉस टेलर को चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जहीर खान ने विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच आउट करवाया। स्कॉट स्टायरिस 21 रन और जेम्स फ्रैंकलिन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए। तेज गेंदबाज श्रीसंत की जगह जहीर और सुरेश रैना की जगह आलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में जगह दी गई है। वहीं न्यूजीलैंड टीम में मैकलम की वापसी हुई है जबकि टिम साउदी के स्थान पर जेम्स फ्रैंकलिन को जगह दी गई है।
भारत ने गुवाहाटी में खेले गए पहले मुकाबले में कीवी टीम को 40 रनों से हराया था जबकि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में जहां विराट कोहली ने शतक जड़ा था वहीं दूसरे मुकाबले में कप्तान गौतम गम्भीर के बल्ले से नाबाद शतक निकला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications