Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सौरव और जोशना ने जताई नाराजगी

सौरव अक्टूबर में संपन्न 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के बाद पीएसए पुंज लॉयड मास्टर्स टूर्नामेंट के लिए दिल्ली आए हैं।

सौरव ने 'आईएएनएस' से बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से अधिकारियों ने स्क्वैश कोर्ट की सुध लेने की कोशिश नहीं की।"

विश्व के 22वें स्थान के खिलाड़ी सौरव का कहना है, "यहां पर उत्तर भारत में सबसे अच्छी सुविधाएं उपलब्ध है। मुझे उम्मीद है कि मेरी बात सुनी जाएगी।"

यह खेल परिसर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की संपत्ति है।

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल भी सौरव की बात से सहमत दिखीं।

जोशना ने कहा, "स्टेडियम के चारों तरफ धूल है। मुझे लगता है कि राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। मैं इस बात से सहमत हूं कि बेशक राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान यहां का जो वातावरण था वह आज नहीं हो सकता, फिर भी हम इसकी सही देख-रेख तो कर ही सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "सुविधाओं के हिसाब से यहां विश्व के अन्य स्थानों की अपेक्षा बेहतर व्यवस्था है और देश में स्क्वैश को बढ़ावा देने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 15, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+