लतीफ ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती
लतीफ की यह चुनौती इन अटकलों के बाद सामने आई है कि चीन में खेले गए एशियाई खेलों के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान का ट्वेंटी-20 सेमीफाइनल मुकाबला फिक्स था। अफगान टीम ने यह मैच जीता था। फाइनल में वह बांग्लादेश के हाथों हार गई थी।
समाचार पत्र 'डॉन' ने लतीफ के हवाले से लिखा है कि हार से तमतमाई पाकिस्तानी टीम ने मैच फिक्स होने की अटकलें उड़ाई हैं। यही कारण है कि वह उसे एक बार फिर मैदान में आने की खुली चुनौती दे रहे हैं।
लतीफ ने कहा, "मैं इस दावे के साथ चुनौती देता हूं कि हम उसी पाकिस्तानी टीम को एक बार फिर पराजित कर दिखाएंगे। मैच फिक्सिंग की बात करके हमारे खिलाड़ियों की मेहनत पर पानी फेरना जायज नहीं है। हम दिखा सकते हैं कि हमारी वह जीत महज तुक्का नहीं थी।"
लतीफ ने यहां तक कहा कि अफगान टीम पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम को भी खुली चुनौती दे सकती है क्योंकि उसके खिलाड़ी देश के सम्मान के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications