Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस्तीफा देने को तैयार हैं ग्रेटबैच

लगातार 11 एकदिवसीय मुकाबले में शिकस्त खाने के बाद न्यूजीलैंड टीम की इन दिनों अपने ही देश में खूब किरकिरी हो रही है। एनजेडसी अपनी टीम की पूर्ण समीक्षा करेगी जिसमें कोच की स्थिति जांच के दायरे में है।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने ग्रेटबैच के हवाले से लिखा है,"अगर टीम के हित में मुझे इस्तीफा भी देना पड़ा तो मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं बताना चाहूंगा कि हमारा प्रदर्शन पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है। हमारी समस्या निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाने की है।"

ग्रेटबैच ने कहा कि उनका न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ कार्यकाल इस वर्ष जनवरी में शुरू हुआ था और अगले वर्ष 2011 विश्व कप तक के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर विश्व कप के बाद भी उन्हें कोच की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

भारत दौरे पर न्यूजीलैंड को टेस्ट मैचो में 0-1 जबकि एकदिवसीय में 0-5 से श्रृंखला गंवानी पड़ी थी। इससे पहले उसे बांग्लादेश के हाथों एकदिवसीय श्रृंखला में 0-4 से हार मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, December 14, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+