Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जहीर का खेलना तय नहीं, फैसला गुरुवार को

मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान जहीर जांघ की मांसपेशियों में हल्के खिंचाव से परेशान नजर आए थे। इसके बाद उनका स्कैन किया गया था। इसमें किसी गंभीर बात का पता नहीं चला लेकिन इसके बावजूद भारतीय खेमे में चिंता है। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा है कि जहीर को लेकर अंतिम फैसला गुरुवार को मैच से पहले किया जाएगा।

धौनी ने कहा, "जहीर हमारे सबसे अच्छे गेंदबाज हैं। हालात चाहें जैसे भी हों, उन्होंने हमेशा भारतीय आक्रमण पंक्ति की अगुवाई की है। उनकी स्थिति फिलहाल अच्छी है लेकिन उनके खेलने को लेकर फैसला गुरुवार को ही हो सकेगा। टीम फिजियो पॉल चैपमैन उनकी फिटनेस पर नजर रखे हुए हैं।"

ऐसा माना जा रहा है कि जहीर की यह चोट बेंगलुरू में न्यूजीलैंड में खेले गए चौथे एकदिवसीय मुकाबले का नतीजा है। उस मैच में जहीर न्यूजीलैंड की पारी का 49वां ओवर डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। उनके पैर में तकलीफ थी। इसके बाद जहीर पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेले।

जहीर का चोटिल होना भारत के लिए शुभ संकेत नहीं है। भारत को जहीर और काफी हद तक शांताकुमारन श्रीसंत के बूते दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को जबाव देना है लेकिन भारत के दोनों प्रमुख गेंदबाज हाल के दिनों में चोट से परेशान रहे हैं। ऐसे में जहीर का पहले टेस्ट में खेलना और पूरे लय में नजर आना अच्छी बात होगी क्योंकि उनसे भारत को काफी उम्मीदें हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 15, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+