Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टाटा ओपन बैडमिंटन में हिस्सा लेंगे विदेशी खिलाड़ी

यह टूर्नामेंट क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) के कोर्ट पर 15-25 दिसम्बर के बीच खेला जाएगा।

15 हजार डॉलर की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में इंडियन ग्रां पी में स्वर्ण पदक जीतने वाले अलामसयाह योनूस, टॉमी सुगियारटो (पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन इकक सुजियारटो के पुत्र), मिसबन रामदान (मलेशिया के महान खिलाड़ी मिसबन सिडेक के पुत्र) और मलेशिया के छह अन्य तथा थाइलैंड और रूस की ओर से खिलाड़ी भाग लेंगे।

भारत की ओर से पुरुष वर्ग में अनूप श्रीधर, अरविंद भट्ट, अजय जयराम और आनन्द पवार हिस्सा लेंगे।

महिला वर्ग की एकल स्पर्धा में इंडोनेशिया की अना रोविता और फ्रांसिसका रत्नासारी तथा भारत की ओर से तृप्ति मुरगुंडे, सयाली गोखले और पीवी सिंधू कोर्ट पर उतरेंगी।

भारत की स्टार महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल इंडियन ओपन में व्यस्त होने की वजह से इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी।

प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) के द्वारा इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रायोजक टाटा ग्रुप और टाटा कैपिटल हैं।

पीपीबीए के निदेशक पादुकोण ने कहा,"मुम्बई में लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ है। इस वर्ष टूर्नामेंट में मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया के उभरते हुए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, December 14, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+