For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पर्थ टेस्ट : आस्ट्रेलिया की पहली पारी 268 रनों पर सिमटी

By Staff

आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने सर्वाधिक 62 रनों का योगदान दिया जबकि ब्रैड हेडिन ने 53 और माइकल हसी ने 61 रन जोड़े। पीटर सिडल 35 रन बनाकर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की टीम 76 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी।

जानसन ने 93 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि हसी ने 104 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का जड़ा। हेडिन ने 63 गेंदों की तेज पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और क्रिस ट्रेमलेट ने तीन-तीन विकेट अपनी झोली में डाले। स्टीवन फिन और स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान को दो-दो सफलता मिली।

शेन वॉटसन (13), फिल ह्यूज (2), रिकी पोंटिंग (12), माइकल क्लार्क (4), स्टीवन स्मिथ (7) और रेयान हैरिस (3) ने निराश किया। बेन हिल्फेनहास ने 13 रन जोड़े।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 16, 2010, 15:25 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+