विश्व कप : स्कूल और कॉलेज छात्रों को मिलेंगे मुफ्ट टिकट
टूर्नामेंट निदेशक रत्नाकर शेट्टी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि आयोजन समिति की इस सम्बंध में प्रायोजकों और सह-मेजबानों के साथ बातचीत चल रही है। जल्द ही इस बात का फैसला किया जाएगा कि छात्रों के बीच कितने टिकट वितरित किए जाएंगे।
शेट्टी ने कहा, "हमने छात्रों के बीच मुफ्ट टिकट बांटने का फैसला किया है। हमारे कई ऐसे प्रायोजक सम्बंधी कार्यक्रम हैं, जिनके जरिए मुफ्ट टिकट बांटे जाएंगे। इसके अलावा राज्य क्रिकेट संघों के लिए भी कुछ कोटा निर्धारित किया गया है। हम चाहते हैं कि राज्य क्रिकेट संघ छात्रों के लिए अपने स्टेडियमों के दरवाजे खोल दें।"
शेट्टी ने कहा कि मुफ्ट टिकट गैरभारतीय मैचों के दौरान अधिक से अधिक संख्या में दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा, "जिन मैचों में भारत नहीं खेल रहा हो, उनमें दर्शकों को जुटाना चुनौती है। इसी सम्बंध में हमें किसी ने सुझाव दिया कि छात्रों के बूते इस समस्या का हल खोजा जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications