रणजी ट्रॉफी : जाधव और शर्मा पर हार टालने का दारोमदार (लीड-1)
तीसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक असम ने फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए थे। असम अब भी दिल्ली की पहली पारी में बनाए गए 472 रनों के स्कोर से 50 रन पीछे है और उस पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।
असम की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिबशंकर अरविंद रॉय को शून्य के स्कोर पर पवन सुयाल ने पेवेलियन भेजा।
श्रीधरन श्रीराम ने 59 रन बनाए। उन्होंने 77 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए। श्रीराम को योगेश नागर ने रनआउट किया।
जाधव और श्रीराम ने दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। जाधव ने गोकुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए नाबाद 43 रनों की साझेदारी कर ली है।
कप्तान अमोल मजूमदार 35 गेंदों में 5 चौके की मदद से 21 रन बनाकर सुयाल की गेंद पर उन्मुक्त चंद को कैच थमा बैठे।
तेज गेंदबाज सुयाल की हैट्रिक (90/4) और सुमित नरवाल (43/3) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने असम को पहली पारी में 239 रनों पर समेटने के बाद फॉलोआन खेलने पर मजबूर किया। दिल्ली को पहली पारी के आधार पर 233 रनों की बढ़त प्राप्त हुई।
गुरुवार को चार रन पर नाबाद लौटे कप्तान मजूमदार को 14 रन के निजी स्कोर पर नरवाल ने पगबाधा आउट किया। मजूमदार ने 45 गेंदों का सामना कर एक चौके लगाए। जाधव ने सर्वाधिक 69 रनों की पारी खेली।
जाधव को प्रदीप सांगवान की गेंद पर विकास मिश्रा ने कैच किया। जाधव ने 204 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए। गोकुल शर्मा (9) को नरवाल ने मयंक तेहलान के हाथों कैच करवाया। परवेज अजीज ने 36 गेंदों में चार चौके की मदद से 17 रन बनाए।
धीरज गोस्वामी (15) और अरनेल कोनवर को शून्य के स्कोर पर सुयाल ने पगबाधा आउट किया। अबू नेचिम अहमद (9) को सांगवान ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। राजदीप दास 28 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 19 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए।
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications