वड़ोदरा एकदिवसीय : मैच की झलकियां
कप्तानी में लगातार दो शतक जड़ने वाले विश्व के आठवें कप्तान बने गम्भीर : न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी एकदिवसीय श्रृंखला में लगातार दो शतक जड़ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान गौतम गम्भीर विश्व के आठवें कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलन बोर्डर और रिकी पोंटिंग, श्रीलंका की ओर से माहेला जयवर्धने और सनथ जयसूर्या, भारत की ओर से सौरव गांगुली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ इस क्लब में शामिल हैं।
एकदिवसीय मैचों में दूसरी बार युवराज सिंह ने तीन कैच लपके : न्यूजीलैंड के खिलाफ वड़ोदरा एकदिवसीय मुकाबले के दौरान युवी ने क्षेत्ररक्षण के दौरान तीन कैच लपके। इससे पहले, युवी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलम्बो में 25 सितम्बर, 2002 को यह कारनामा कर चुके हैं।
तीसरी बार शून्य पर आउट हुए मैक्लम : भारत के खिलाफ 14 एकदिवसीय मैच खेलने वाले न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम तीसरी बार शून्य पर आउट हुए।
नेथन मैक्लम और जेम्स फ्रेंकलिन ने रिकॉर्ड साझेदारी बनाई : न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फ्रेंकलिन और मैक्लम ने भारत के खिलाफ आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 94 रनों की साझेदारी की। इससे पहले, स्कॉट स्टायरिस और डेनियल विटोरी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 31 अगस्त, 2005 को आठवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े थे।
गम्भीर ने पहली बार लगातार दो नाबाद शतक बनाया : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान गौतम गम्भीर ने पहली बार लगातार दो नाबाद शतक लगाए। गम्भीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जयपुर में नाबाद 138 और वड़ोदरा में नाबाद 126 रनों की पारी खेली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications