शतकों के अर्धशतक के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे सचिन

By Staff

तेंदुलकर ने मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को कहा, "मैं भाग्य पर विश्वास करता हूं। अगर आपके भाग्य में लिखा है तो जरूर होगा। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं सोच रहा हूं। मैं अपनी तैयारी पर ध्यान दे रहा हूं।"

तेंदुलकर के प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह सेंचुरियन में सैंकड़ा लगाकर शतकों का अर्धशतक जरूर पूरा करेंगे।

सचिन ने कहा, "मेरे लिए यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना सबसे महत्वपूर्ण चीज है। तैयारियों के लिए लम्बा अभ्यास सत्र इसलिए चला ताकि हम यहां की परिस्थितियों में खुद को ढाल सकें। हमने कोच गैरी कर्स्टन की देखरेख में अच्छा अभ्यास किया है।"

तेंदुलकर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में तेज और उछालयुक्त विकेट हमेशा चर्चा में रहता है। अगर आप जोहांसबर्ग में खेल रहे हैं तो आपको अत्यधिक ध्यानपूर्वक खेलना होगा। यह अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हैं। ऑक्सीजन की कमी यहां एक महत्वपूर्ण समस्या है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 15, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+