क्वीन एलिजाबेथ स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सायना ने शनिवार को जर्मनी की खिलाड़ी जूनियन शेंक को 21-19, 17-21, 21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इससे पहले, स्थानीय खिलाड़ी प्यूई यिन यिप को सायना ने शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 21-11, 21-10 से पराजित किया था।
सायना ने प्री-क्वार्टरफाइनल में थाइलैंड की सलाकजीत पोनसाना को गुरुवार को लगातार गेम में हराकर क्वार्टरफाइनल का सफर तय किया था।
फाइनल में रविवार को सायना की भिड़ंत तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की खिलाड़ी शिशियान वांग से होगी।
वांग ने 31 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी झिन वांग को 21-13, 21-14 से शिकस्त दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।